Site icon Dainik Savera Times

मैसेज इग्नोर मत कर, वरना…पंजाब के इस गायक को गैंगस्टर से मिली धमकी

Gippy Grewal Receives a threat Call

Gippy Grewal Receives a threat Call

चंडीगढ़: पंजाबी म्यूजिक और फिल्म इंडस्ट्री एक बार फिर से दहशत के साए में है। मशहूर सिंगर और एक्टर गिप्पी ग्रेवाल को गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के नाम से एक धमकी भरी कॉल आने का मामला सामने आया है। इस कॉल का ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

कॉल में क्या कहा गया?

वायरल ऑडियो में कॉल करने वाला खुद को गोल्डी बराड़ बताते हुए गिप्पी से कहता है कि उसने पहले भी मैसेज भेजे थे, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। उसने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि मैसेज को नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है। कॉल में यह भी धमकी दी गई कि “मैसेज इग्नोर कर सकते हो, लेकिन गोलियों की आवाज को इग्नोर नहीं कर पाओगे। इतना ही नहीं, कॉलर ने मोहाली का जिक्र करते हुए इशारों में गंभीर अंजाम भुगतने की धमकी भी दी।

पुलिस का क्या कहना है?

मोहाली पुलिस के अनुसार, अभी तक इस मामले में कोई आधिकारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। डीएसपी हरसिमरन सिंह बल ने कहा कि शिकायत मिलने पर जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

पहले भी हो चुकी है फायरिंग

यह पहली बार नहीं है जब गिप्पी ग्रेवाल को निशाना बनाया गया हो। नवंबर 2023 में कनाडा के वैंकूवर स्थित उनके व्हाइट रॉक इलाके वाले घर पर फायरिंग हुई थी। इस हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली थी। सोशल मीडिया पोस्ट में गिप्पी के सलमान खान से संबंधों का जिक्र करते हुए खुली धमकी दी गई थी।

गिप्पी ग्रेवाल को पहली बार 2018 में गैंगस्टर्स दिलप्रीत सिंह दहान उर्फ दिलप्रीत बाबा और उनके साथी सुखप्रीत सिंह उर्फ बुड्ढा की ओर से धमकी मिली थी। उस समय रंगदारी न देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी गई थी। हालांकि बाद में कोर्ट ने सबूतों के अभाव में आरोपियों को बरी कर दिया।

ये भी पढ़ें:

2026 में बढ़े ऐसे मामले

-साल 2026 की शुरुआत से ही पंजाब में कलाकारों और कारोबारियों को धमकियों के मामले बढ़े हैं:

-सिंगर बी प्राक से ₹10 करोड़ की रंगदारी मांगी गई

-एक्ट्रेस हिमांशी खुराना को ईमेल के जरिए धमकी

-सिंगर परमीश वर्मा के मैनेजर को भी कॉल

-कई व्यापारियों और स्थानीय नेताओं को भी निशाना बनाया गया।

Exit mobile version