Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

इस बार ड्रा की बजाय ई-टैंडर से अलॉट किए जाएंगे लुधियाना के शराब ठेके

March 13, 2025

इस बार ड्रा की बजाय ई-टैंडर से अलॉट किए जाएंगे लुधियाना के शराब ठेके

liquor contracts: इस बार जिला-लुधियाना के शराब ठेके ड्रा की बजाय ई-टैंडर के माध्यम से अलॉट किए जाएंगे। विभाग ने ई-टैंडरिंग के लिए 17 मार्च की तारीख मुर्कर की है। टैंडर में शामिल होने के लिए 5 लाख फीस तय की गई है। यह फीस भी विभाग की आधिकारिक साइट पर ही ऑनलाइन भरी जाएगी। ई-टैंडरिंग के माध्यम से विभाग द्वारा शहरी क्षेत्र के 27 जोन व सभी देहाती क्षेत्रों के ठेके अलॉट होंगे। विभाग ने सभी जोन की वैल्यू 40 से 46 करोड़ के बीच तय की है।

ई-टैंडरिंग में जोन बुक करने के बाद शराब कारोबारी को जोन वैल्यू की 5 फीसदी राशि तुरन्त जमा करनी होगी। उदाहरण के तौर पर अगर शराब कारोबारी ई-टैंडरिंग में 40 करोड़ वैल्यू का जोन बुक करता है, तो उसे तुरन्त 2 करोड़ रुपए जमा कराने होंगी। बतां दे कि इस बार एक्साइज पॉलिसी में एक जोन में 5 की बजाय 3 सब-वेंड(बीयर शॉप) खोलने का ही अधिकार दिया है। किन्तु अब सब-वेंड की फीस 2 लाख रुपए से घटाकर 25 हजार कर दी है। इससे शराब कारोबारियों को फायदा मिलेगा।

ड्रा में आम आदमी को भी भाग्य आजमाने का मिलता था मौका

पिछले कुछ वर्षो से एक्साइज विभाग ठेके अलॉट करने का ढंग लगातार बदल रही है। किसी समय 11 हजार रुपए पर्ची फीस लेकर ड्रा से ठेके अलॉट होते थे। इससे सरकार को करोड़ों रुपए पर्ची फीस से तो मिलता ही था, साथ ही आम आदमी को भी अपना भाग्य आजमाने का मौका मिल जाता था। किन्तु ई-टैंडरिंग व 5 लाख की भारी-भरकम फीस की वजह से आम आदमी अब शराब कारोबार में अपना भाग्य नहीं आजमा सकेंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें