जालंधर: जालंधर में माई ट्रैवल्स नामक ट्रैवल एजैंसी बिना लाइसैंस के ऑपरेट कर रही है। इसको लेकर प्रमुखता से खुलासा कर मामले को सार्वजनिक किया गया था लेकिन इसके बावजूद प्रशासन के कान पर जूं तक नहीं रेंगी है और प्रशासन पूरी तरह से धृतराष्ट्र बना हुआ है। बता दें कि माइ ट्रैवल्स नामक यह एजैंसी पिछले काफी समय से बिना लाइसैंस के चल रही है और यही नहीं इन्होंने अपना सोशल मीडिया पेज भी बनाया हुआ है और उस पर अपनी प्रमोशन भी कर रहे हैं जबकि सरकार की गाइडलाइंस है कि बिना लाइसैंस के कोई भी ट्रैवल एजैंसी अपना प्रचार नहीं कर सकती और अगर कोई ऐसा करता है तो उसपर धोखाधड़ी के तहत एफआईआर दर्ज की जाएगी लेकिन माई ट्रैवल्स बिना किसी खौफ के सरकार द्वारा बनाए गए नियमों की धज्जियां उड़ा रही है। अब देखना होगा कि प्रशासन कब जागता है और बिना लाइसैंस के ऑपरेट कर रही इस ट्रैवल एजैंसी पर कार्रवाई करता है।
बिना लाइसैंस के काम करने वालों का जालंधर में बोलबाला

