Site icon Dainik Savera Times

भाई परविंदर सिंह झोटा की अंतिम अरदास में हजारों लोगों ने दी श्रद्धांजलि

मानसा/बठिंडा : पंजाब में नशों के खिलाफ आवाज बुलंद करने वाले और मानसा में हत्या का शिकार हुए भाई परविंदर सिंह झोटा की अंतिम अरदास का समागम रविवार को सिख कौम के चौथे तख्त, तख्त श्री दमदमा साहिब के दीवान हॉल में आयोजित किया गया। श्री अकाल तख्त साहिब की ओर से भाई झोटा को कौमी शहीद घोषित किया गया था। अंतिम अरदास में पंजाब सहित अन्य राज्यों से हजारों की संख्या में संगत ने पहुंचकर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार सिंह साहिब ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज सहित अनेक उच्च धार्मिक और राजनीतिक हस्तियों ने भी शिरकत की।

समागम के दौरान श्री दरबार साहिब अमृतसर के हजूरी रागी भाई कंवलजीत सिंह के जत्थे तथा तख्त श्री दमदमा साहिब के हजूरी रागी भाई निर्भय सिंह और भाई बिंदर सिंह के जत्थों ने गुरबाणी कीर्तन किया। श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज ने अरदास करते हुए अकाल पुरख से प्रार्थना की कि सरकारों और हुक्मरानों को पंजाब में नशों पर स्थायी रोक लगाने की सद्बुद्धि प्रदान की जाए तथा पंजाब की जवानी को नशों से बचाकर नाम-बाणी से जोड़ा जाए।

उन्होंने कहा कि जो हुक्मरान नशा बेचने वालों की मदद करते हैं, कौम को ऐसी ताकतों की पहचान करने और नशों के खात्मे के लिए एकजुट होने की विवेक बुद्धि मिले। अरदास के बाद सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब अमृतसर के ग्रंथी ज्ञानी केवल सिंह ने पावन हुकमनामा लिया। अंतिम अरदास के बाद दिवंगत भाई परविंदर सिंह झोटा के पिता जत्थेदार भीम सिंह ने संगत को संबोधित किया। उन्होंने भाई झोटा की हत्या वाले दिन से लेकर अंतिम अरदास तक परिवार का हर कदम पर साथ देने वाली संगत, संगठनों, एंटी ड्रग फोर्स और मानसा मोर्चे में शामिल संघर्ष कमेटी के सदस्यों का धन्यवाद किया।

उन्होंने भाई परविंदर सिंह को कौमी शहीद घोषित करने के लिए श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज तथा अंतिम अरदास और मोर्चे में सहयोग देने के लिए शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी और अंतिरंग कमेटी सदस्य गुरप्रीत सिंह झब्बर का विशेष आभार जताया। समागम के समापन पर जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज और तख्त श्री दमदमा साहिब के जत्थेदार सिंह साहिब बाबा टेक सिंह ने भाई झोटा के परिवार को सम्मानित किया।

इस मौके पर भाई जगतार सिंह हवारा की ओर से उनके पिता भाई गुरचरण सिंह, बुड्ढा दल के मुखी बाबा बलबीर सिंह की ओर से बाबा जस्सा सिंह और भाई मेजर सिंह, दमदमी टकसाल के मुखी बाबा हरनाम सिंह खालसा की ओर से भाई सुखदेव सिंह आनंदपुर साहिब, शिरोमणि कमेटी की ओर से गुरप्रीत सिंह झब्बर और मोहन सिंह बंगी, कलगीधर ट्रस्ट बड़ू साहिब की ओर से जगजीत सिंह काका, दसवेश तरना दल के बाबा राजाराज सिंह, गुरुद्वारा बुंगा मस्तुआणा के मुखी बाबा काका सिंह और तरना दल के मुखी बाबा मेजर सिंह की ओर से जत्थेदार बल्लम सिंह सहित विभिन्न धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने परिवार को दस्तारें भेंट कीं।

अंतिम अरदास में शिरोमणि अकाली दल (बादल) के बलविंदर सिंह भुंदड़, अकाली दल (अमृतसर) के प्रधान सिमरनजीत सिंह मान, अकाली दल वारिस पंजाब के कार्यकारी प्रधान बापू तरसेम सिंह, आम आदमी पार्टी की विधायक बीबा बलजिंदर कौर, विधायक मनप्रीत सिंह इयाली, अकाली दल पुनर सुरजीत के परमिंदर सिंह ढींडसा, शिरोमणि कमेटी के सदस्य बाबा बूटा सिंह, मिट्ठू सिंह काहनेके और सुरजीत सिंह रायपुर, तख्त साहिब के मैनेजर नरिंदरजीत सिंह, हेड ग्रंथी ज्ञानी गुरजंट सिंह, बाबा अजीत सिंह कीर्तनपुरा, बाबा प्रीतम सिंह मल्लड़ी, लखा सिंह सिधाणा, भाई जसकरण सिंह काहन सिंह वाला, भाजपा के पूर्व विधायक जगदीप सिंह नकई, सीपीआई के पूर्व विधायक कामरेड हरदेव अर्शी और कांग्रेस के पूर्व विधायक नाजर सिंह मानशाहिया सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता शामिल हुए।

इसके अलावा अकाली दल (ब) के हलका इंचार्ज रविप्रीत सिंह सिद्धू, पूर्व विधायक सुखविंदर सिंह औलख, पूर्व विधायक जीत महिंदर सिंह सिद्धू की ओर से गुरबाज सिंह सिद्धू, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सुखदेव सिंह चहल, गुरप्रीत सिंह विक्की, आप के जत्थेदार दर्शन सिंह जगा, भाजपा के हलका इंचार्ज नवजोत सिंह गुनी, दल खालसा के बाबा हरदीप सिंह मेहराज, वारिस पंजाब दे जिला प्रधान डॉ. प्रगट सिंह विर्क, सतपाल सिंह सिविया, मिसल सतलुज के रणपिंदरजीत सिंह गोल्डी, मानिक गोयल, भाना सिद्धू, नवजोत कौर लंबी, भाई सुखविंदर सिंह हरियाणा सहित विभिन्न किसान संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी शिरकत की।

भारतीय किसान यूनियन लाखोवाल (टिकैत) के प्रदेश महासचिव सरूप सिंह रामा, भाकियू सिद्धूपुर के बलदेव सिंह संदोहा, भाकियू क्रांतिकारी के सुरजीत सिंह फूल, भाकियू उगराहां के जगदेव सिंह जोगेवाला, मनजीत सिंह धनेर, मजदूर मुक्ति मोर्चा के भगवंत सिंह समाओ, भगवंत घग्गा, पूर्व सैनिक संगठनों और धर्मी फौजियों के प्रतिनिधियों सहित हजारों की संख्या में संगत मौजूद रही।

Exit mobile version