Last Updated: October 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

पुरानी पेंशन समेत कर्मचारियों की मांगों को लेकर 23 अगस्त को सतौज में जुटेंगे हजारों शिक्षक-कर्मचारी

August 21, 2026

पुरानी पेंशन समेत कर्मचारियों की मांगों को लेकर 23 अगस्त को सतौज में जुटेंगे हजारों शिक्षक-कर्मचारी

मोगा (दलीप कुमार): पुरानी पेंशन बहाली की मुख्य मांग को लेकर पुरानी पेंशन बहाली मंच द्वारा 23 अगस्त को मुख्यमंत्री भगवंत मान के गांव सतौज में की जा रही रैली में डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट (डीटीएफ) पंजाब के हजारों कार्यकर्ता शामिल होंगे। रैली को लेकर मोगा जिले में तैयारियां बड़े स्तर पर चल रही हैं।

डीटीएफ मोगा के जिला प्रधान सुखपालजीत सिंह और कार्यकारी जिला सचिव सुखविंदर सिंह घोलियां ने बताया कि जिलेभर में संगठन के नेताओं की टीमें विभिन्न स्कूलों में जाकर अध्यापकों से संपर्क कर रही हैं और उन्हें 23 अगस्त की सतौज रैली में बड़ी संख्या में शामिल होने के लिए लामबंद किया जा रहा है। जिला वरिष्ठ उपप्रधान गुरमीत सिंह झोरड़ा और उपप्रधान स्वर्णदास ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार ने चुनाव से पहले कर्मचारियों के धरनों में पहुंचकर उनकी जायज मांगें पूरी करने के वादे किए थे, लेकिन सरकार के कार्यकाल के साढ़े चार साल बीत जाने के बावजूद कर्मचारियों की कई प्रमुख मांगें अभी तक पूरी नहीं हुई हैं।

उन्होंने कहा कि पुरानी पेंशन बहाल करना, 18 प्रतिशत लंबित डीए जारी करना, 17-07-2020 और 15-01-2015 के कर्मचारी विरोधी पत्र रद्द करना, ग्रामीण भत्ते सहित 37 प्रकार के भत्ते बहाल करना, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना तथा पे-कमीशन के बकाया जारी करना प्रमुख मांगों में शामिल हैं। जिला वित्त सचिव गुरशरण सिंह और जिला संयुक्त सचिव अमनदीप माछीके ने कहा कि 23 अगस्त को सतौज में मुख्यमंत्री के गांव पहुंचकर सरकार के सामने कर्मचारियों की मांगें जोरदार ढंग से रखी जाएंगी। उन्होंने कहा कि सतौज की यह रैली ऐतिहासिक और मिसाल कायम करने वाली होगी।इस अवसर पर अमरदीप सिंह बुट्टर, जगजीत सिंह रणियां, नरेंद्र सिंह, दीपक मित्तल, नवदीप सिंह, किक्कर सिंह सहित अन्य शिक्षक नेता उपस्थित थे।

📍 Location: मोगा

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें