Last Updated: November 12, 2026

Dainik Savera Times Logo

अमृतसर में पुलिस कमिश्नर कार्यालय और 2 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी

October 13, 2026

अमृतसर में पुलिस कमिश्नर कार्यालय और 2 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी

अमृतसर : आतंकवादी संगठन द्वारा पुलिस कमिश्नर अमृतसर कार्यालय और सिटी पुलिस के हैड क्वार्टर को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। एक धमकी भरी ईमेल अमृतसर पुलिस कमिश्नर की सरकारी ईमेल एड्रेस पर सोमवार सुबह आई है। इसके अलावा शहर के दो बड़े स्कूलों को भी बम से उड़ने की धमकी बड़ी ईमेल भेजी गई है। एक स्कूल लोहारका रोड पर है और दूसरा स्कूल मजीठा रोड पर है।

अमृतसर पुलिस का हैड क्वार्टर जिला प्रशासनिक कांप्लैक्स के नजदीक है। इस पुलिस हैडक्वार्टर में पुलिस कमिश्नर अमृतसर सिटी के अलावा अमृतसर देहाती के एसएसपी, इंटेलिजैंस के एआईजी के कार्यालय के अलावा डीसीपी, एडीपीडी, एसपी, एसीपी रैंक के अधिकारियों के साथ-साथ पुलिस विभाग के कई कार्यालय है।

धमकी भरी ईमेल मिलने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया तुरंत सबसे पहले प्राइवेट वाहनों की एंट्री पुलिस हैडक्वार्टर में बंद कर दी गई। उसके बाद सुरक्षा कर्मियों को अलर्ट कर दिया गया। डॉग स्क्वायड और बम ने निरोधक दस्ते को मौके पर बुलाकर पूरी इमारत की गहन जांच की गई। इसके बाद आसपास की पार्क और अन्य इमारतें की भी चैकिंग की गई।

मगर कोई भी आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली। इसी तरह दो स्कूलों को जो धमकी भरी ईमेल मिली थी। उसकी भी गहन जांच की गई। डिप्टी कमिश्नर आफ पुलिस जुगराज सिंह का कहना है कि ऐसा केवल दहशत फैलाने के इरादे से किया जाता है। पुलिस पूरी तरह से अलर्ट है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें