Site icon Dainik Savera Times

फर्जी CIA कर्मी बनकर रेस्टोरेंट में घुसे दो युवक, पिस्टल दिखाकर दी धमकी

Threatened staff by brandishing a pistol : जालंधर। अर्बन स्टेट फेस-2 स्थित पेड्रिनो रेस्टोरेंट में खुद को CIA स्टाफ का कर्मचारी बताकर घुसे दो संदिग्ध युवकों ने संचालक और स्टाफ को धमकाने का मामला सामने आया है। युवकों के हाथ में पिस्टल देखकर संचालक को शक हुआ, जिसके बाद थाना नंबर 7 पुलिस को लिखित शिकायत दी गई। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

https://dainiksaveratimes.com/wp-content/uploads/2026/09/VID-20260907-WA0015.mp4
मिली जानकारी के अनुसार रेस्टोरेंट संचालक को दोनों कर्मियों ने गन दिखाई। संचालक अरुणदीप ने बताया कि एक युवक के हाथ में पिस्टल पकड़ा हुआ था जो गुरविंदर नाम के युवक को ढूंढ रहे थे। रैस्टॉरेंट मालिक का आरोप है कि वह दोनों युवक काफी गलत भाषा का इस्तेमाल कर रहे थे, लेकिन उनके जाने के बाद उसे युवकों पर शक हुआ, जिसके चलते उसने थाना 7 की पुलिस को शिकायत दे दी। पेड्रिनो रेस्टोरैंट के मालिक अनुदीप ने बताया कि रविवार 7 बजे 2 युवक उसके रैस्टॉरेंट में आए और कहने लगे कि वह सीआईए स्टाफ से आए हैं। उन्होंने रेस्टॉरेंट में काम करने वाले किसी गुरविंदर नाम के युवक के बारे पूछा, लेकिन स्टाफ ने उन्हें बताया कि उन्होंने 3 माह पहले ही रेस्टोरेंट टेकओवर किया है। युवकों ने मालिक के बारे पूछा तो अरुणदीप को शक हुआ कि वह युवक सीआईए स्टाफ नहीं लग रहे। अरुणदीप ने बताया कि उक्त युवक स्कॉर्पियो सवार होकर आए थे।

       https://dainiksaveratimes.com/wp-content/uploads/2026/09/VID-20260907-WA0014.mp4

युवकों के हाथ में 45 बोर का पिस्टल था जोकि पुलिस कर्मियों के पास नहीं होता, इसी से संचालक को युवकों पर शक हुआ। युवकों के चेहरे रेस्टोरेंट में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। रेस्टोरेंट संचालक ने बताया कि युवकों को बताया कि यहां पर कोई गुरविंदर नामक व्यक्ति नहीं काम करता। इसके बाद में रेस्टोरेंट संचालक को धमकी देते हुए चले गए कि वह गुरविंदर को बता दें कि वह रेस्टोरेंट में आए थे। इस संबंध में अरुणदीप ने थाना 7 की पुलिस को लिखित शिकायत दे दी है। उधर सीआईए स्टाफ के इंचार्ज इंस्पेक्टर सुरिंदर कुमार कंबोज ने कहा कि उक्त युवक उनके स्टाफ में नहीं है।
उधर थाना 7 की पुलिस ने युवकों के हाथ में पिस्टल पकड़ा देख मामले की जांच शुरू कर दी है। अरुणदीप ने कहां की उसके साथ पहले भी दो बार हमले की घटनाएं हो चुकी है ऐसे में उक्त व्यक्ति अगर फर्जी सीआईए स्टाफ के कर्मी है तो पुलिस द्वारा उन्हें राउंडअप करके उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए।
Exit mobile version