Site icon Dainik Savera Times

LPU हिंसा मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 गिरफ्तार

Three Arrested in LPU Violence Case : जालंधर। लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में हुई हिंसा और तोड़फोड़ के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गगन, जेम्स दहिया और अभी के रूप में हुई है।

https://dainiksaveratimes.com/wp-content/uploads/2026/10/1000594721.mp4

पुलिस ने तीनों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। बताया जा रहा है कि आरोपियों में फगवाड़ा के टिब्बी मोहल्ले का 20 वर्षीय गगन भी शामिल है। सूत्रों के मुताबिक, एक आरोपी को पुलिस मुंबई से लेकर आई है। मामले की जांच के लिए पुलिस ने दो विशेष जांच टीमें (SIT) गठित की हैं। इनमें एक SIT एफआईआर नंबर 163, 105 और 106 से जुड़े मामलों की जांच कर रही है। वहीं दूसरी टीम यूनिवर्सिटी और आसपास के क्षेत्रों में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ डिजिटल एविडेंस जुटा रही है।

https://dainiksaveratimes.com/wp-content/uploads/2026/10/1000594720.mp4

गगन के मामा ने आरोप लगाया कि परिवार को उसकी गिरफ्तारी के कारणों की जानकारी नहीं दी जा रही है। उनके मुताबिक, गगन कल से लापता था और आज उसने कोर्ट में पेशी से पहले फोन कर परिवार को सूचना दी। परिवार का कहना है कि गगन के खिलाफ पहले कोई मामला दर्ज नहीं है। वह करीब डेढ़ महीने से डोमिनोज में डिलीवरी का काम कर रहा था। थाना सतनामपुरा के अधिकारी ने तीन गिरफ्तारियों की पुष्टि की, लेकिन जांच अधिकारी ने मामले की विस्तृत जानकारी देने से इनकार कर दिया।

Exit mobile version