Site icon Dainik Savera Times

Elante Mall की लिफ्ट में 11 लाख लूटने वाली एक लड़की सहित तीन गिरफ्तार,न्यायिक हिरासत में भेजे आरोपी

चंडीगढ़ :-11 लाख से ज्यादा की लूट करने के मामले में किंगपिन महिला सहित तीन लुटेरों को पुलिस की टीम ने गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा कि आरोपियों ने वारदात को उस समय अंजाम दिया जब हिताची कंपनी के कैश कस्टोडियन कलेक्शन में काम करने वाला कर्मचारी एलांते मॉल की लिफ्ट से पैसे एकत्र कर वापस जा रहा था।

आपको बता दे कि पकड़े गए आरोपियों की पहचान एक सैक्टर-36 निवासी जसलीन अलावा कजहेड़ी निवासी राहुल व फेज-3बी-1 मोहाली निवासी रुपिन्द्र सिंह के रूप में हुई है। इन आरोपियों से पुलिस ने कुल 5 लाख 33 हजार 200 रुपयों के साथ-साथ एक पर्स बरामद किया है। जिसमें 100 रुपए, आधार कार्ड और पासपोर्ट साइज दो फोटो बरामद हुआ है।

आरोपियों में राहुल प्राइवेट ड्राइवर का काम करता है जबकि रुपिन्द्र सिंह मोहाली स्थित जुझार ट्रांसपोर्ट में ठेकेदार है और उसकी गर्लफ्रेंड कोई काम नहीं करती। पुलिस ने सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया है इसके बाद अदालत ने तीनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Exit mobile version