Last Updated: November 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

Punjab News : अमृतसर में 17.5 किलो हेरोइन के साथ तीन गिरफ्तार, नाबालिग भी शामिल

November 24, 2026

Punjab News : अमृतसर में 17.5 किलो हेरोइन के साथ तीन गिरफ्तार, नाबालिग भी शामिल

Three Arrested with 17.5 Kg Heroin : अमृतसर। काउंटर इंटेलिजेंस ने सीमा पार से संचालित नशा तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए एक नाबालिग सहित तीन आरोपियों को 17.5 किलो हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी ड्रोन के जरिए पाकिस्तान से भेजी जाने वाली हेरोइन की खेप लेकर आगे सप्लाई करते थे।

यह जानकारी पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने आज यहां दी। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अरुण उर्फ रहमत और राहुल सिंह, दोनों निवासी नारायणगढ़, छेहरटा (अमृतसर) के रूप में हुई है, जबकि तीसरा आरोपी नाबालिग है। हेरोइन की खेप बरामद करने के अलावा पुलिस टीमों ने आरोपियों की काले रंग की ‘हीरो स्प्लेंडर’ मोटरसाइकिल भी जब्त की है, जिसका इस्तेमाल नशीले पदार्थों की आवाजाही के लिए किया जाता था। डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी अजनाला के सीमावर्ती क्षेत्र से ड्रोन के माध्यम से भेजी जाने वाली हेरोइन की खेप प्राप्त करते थे और उसे आगे विभिन्न स्थानों पर सप्लाई करते थे।

ऑपरेशन के संबंध में जानकारी साझा करते हुए उन्होंने बताया कि सी.आई. अमृतसर की टीमों को पुख्ता सूचना मिली थी कि अरुण उर्फ रहमत, राहुल सिंह और उनके एक नाबालिग साथी ने कुछ अन्य अज्ञात सहयोगियों के साथ मिलकर हाल ही में अजनाला के सीमावर्ती क्षेत्र से हेरोइन की एक बड़ी खेप प्राप्त की है। वे इस नशीले पदार्थ को आगे सप्लाई करने के लिए अमृतसर-अजनाला रोड स्थित ‘अड्डा महल बुखारी’ की ओर जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि सूचना के आधार पर पुलिस टीमों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए छापेमारी की और ‘अड्डा महल बुखारी’ के निकट तीनों आरोपियों को 17.5 किलोग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार कर लिया।

डीजीपी ने कहा कि इस मामले के आगे-पीछे के संबंधों का पता लगाने, नेटवर्क में शामिल अन्य सदस्यों की पहचान करने तथा पूरे नशा तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश करने के लिए आगे की जांच जारी है। इस संबंध में एफआईआर नंबर 77, दिनांक 23-11-2026 को एनडीपीएस एक्ट की धाराओं 21, 25 और 29 के तहत पुलिस थाना स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (एसएसओसी), अमृतसर में मामला दर्ज किया गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें