
Three-Day Pensioner Service Camps to Be Held : अमृतसर। पंजाब सरकार की ओर से पेंशनभोगियों की सुविधा के लिए 19 से 21 नवंबर तक तीन दिवसीय पेंशनभोगी सेवा शिविर आयोजित किए जाएंगे।
इन शिविरों में सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारियों और पारिवारिक पेंशनभोगियों की ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी करवाने तथा जीवन प्रमाण पत्र ऑनलाइन अपलोड करने में मदद की जाएगी। जिला खजाना अधिकारी सुखबीर कौर ने बताया कि शिविर अमृतसर, अजनाला और बाबा बकाला के खजाना कार्यालयों में सुबह 9 से शाम 5 बजे तक लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि ये सेवा शिविर 19 नवंबर से 21 नवंबर, 2026 (गुरुवार से शनिवार) तक, सुबह 9:00 बजे से शाम 5:00 बजे के बीच अमृतसर के जिला खजाना कार्यालय, तथा अजनाला और बाबा बकाला के खजाना कार्यालयों में आयोजित किए जाएंगे।
उन्होंने जिले के सभी सेवानिवृत्त पंजाब सरकारी पेंशनभोगियों, पारिवारिक पेंशनभोगियों और पेंशनभोगी संघों के नेताओं से अपील की कि वे इस ‘सेवा मेले’ का पूरा लाभ उठाएं। आने वाले पेंशनभोगियों को अपने साथ अपना पीपीओ (पेंशन भुगतान आदेश – PPO), आधार कार्ड, बैंक पासबुक, पैन कार्ड और आधार कार्ड से जुड़ा मोबाइल फोन (OTP प्राप्त करने के लिए) जरूर लाना चाहिए। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा पेंशनभोगियों की सुविधा के लिए शुरू की गई इस पहल का लाभ उठाकर, वे अपनी आवश्यक प्रक्रियाओं को आसानी से पूरा कर सकते हैं।
मेष: दिन शुभ रहेगा...