Site icon Dainik Savera Times

नाबालिगा को 3 दोस्तों ने नशीला पदार्थ पिलाकर किया सामूहिक दुष्कर्म

लुधियाना: महानगर में 3 दोस्तों ने नाबालिगा को नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म करने की घिनौनी हरकत की है। पुलिस ने तीनों दोस्तों पर एफ.आई.आर. दर्ज कर एक को गिरफ्तार कर लिया है। थाना मोती नगर की पुलिस ने पीडि़ता की मां के बयानों के आधार पर आरोपियों मनीष कुमार, नरेश कुमार व सौरव कुमार के खिलाफ पोक्सो एक्ट समेत सामूहिक दुष्कर्म की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। इनमे से आरोपी मनीष कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जो कि पीड़िता के मोहल्ले में ही रहता है।

पीडि़ता की मां ने पुलिस को दिए बयानों में बताया कि उसकी 16 वर्षीय बेटी 21 जुलाई को घर से फैक्ट्री में काम पर गई थी। जब पीडि़ता की मां फैक्ट्री में पहुंची, उसने अपनी बेटी की तालाश करनी शुरू कर दी। तब उसे अपनी बेटी घर के पीछे गली में काफी घबराई हुई हालत में खड़ी मिली थी। जब उसने अपनी बेटी से पूछा तब उसने बताया की जब वह फैक्ट्री जा रहे थी, तब उनके घर से कुछ ही दूरी पर मोहल्ले में रहने वाले आरोपी मनीष ने अपने दो दोस्तों सौरव और नरेश के साथ मिलकर उसे झांसे में लेकर कार में बैठा लिया।

उसके बाद उसकी बेटी को सुनसान जगह पर लेजाकर कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिला दिया। उसके बाद उसकी बेटी के साथ आरोपियों ने जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए और धमकाया। इसके बाद आरोपियों ने पीडि़ता को घर के पीछे गली में छोड़ा और कार लेकर फरार हो गए। पुलिस ने पीडि़ता की मां के बयानों के आधार पर तीनों आरोपियों पर केस दर्ज कर दिया है। जांच अधिकारी ए.एस.आई. अजमेर सिंह ने बताया कि इस मामले में नामजद बाकी 2 आरोपियों की भी तालाश की जा रही है।

Exit mobile version