Site icon Dainik Savera Times

तरनतारन में ड्रोन द्वारा तीन सौ ग्राम हेरोइन बरामद

जालंधर: सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और पंजाब पुलिस ने एक संयुक्त तलाशी अभियान दौरान राज्य के जिला तरनतारन के गांव डल से ड्रोन द्वारा गिराई गई तीन सौ ग्राम हेरोइन बरामद की है।

बीएसएफ के जनसंपर्क अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि आज तड़के बीएसएफ ने गांव डल के पास संदिग्ध ड्रोन की गतिविधि रोकने के लिए तुरंत हरकत में आयी। उन्होंने बताया कि बाद में पंजाब पुलिस के साथ संयुक्त तलाशी अभियान के दौरान सुबह लगभग साढ़े आठ बजे, बीएसएफ के जवानों ने तीन सौ ग्राम हेरोइन से भरी एक प्लास्टिक की बोतल गांव डल के पास एक खेत से बरामद की है।

Exit mobile version