
जालंधर: जालंधर नॉर्थ विधानसभा हलके में आम आदमी पार्टी को उस समय बड़ी मजबूती मिली, जब कांग्रेस, भाजपा और पंजाब पुलिस से जुड़े तीन प्रमुख चेहरों ने पार्टी में शामिल होने का ऐलान किया। कांग्रेस के मौजूदा उपप्रधान माइक खोसला, भाजपा युवा मोर्चा के मुख्य प्रवक्ता एवं उद्योगपति प्रशांत गंभीर और पंजाब पुलिस में डीएसपी के पद पर बेदाग व शानदार सेवाएं निभा चुके सुरिंदर पाल डोगरी ने आम आदमी पार्टी की नीतियों और कार्यशैली में विश्वास जताते हुए पार्टी का दामन थाम लिया।
इस मौके पर जालंधर नॉर्थ हलके के इंचार्ज वनीत धीर ने अपने मुख्य कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर पार्टी में शामिल हुए तीनों नए सदस्यों का गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की जनहितैषी नीतियों और विकास कार्यों से प्रभावित होकर लगातार विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता और समाज के प्रतिष्ठित लोग पार्टी के साथ जुड़ रहे हैं।
तीनों नए सदस्यों के पार्टी में शामिल होने से जालंधर नॉर्थ हलके में आम आदमी पार्टी की राजनीतिक स्थिति को मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। माइक खोसला का कांग्रेस में सक्रिय राजनीतिक अनुभव, प्रशांत गंभीर का उद्योग जगत और भाजपा युवा मोर्चा से जुड़ाव तथा सुरिंदर पाल डोगरी का पुलिस विभाग में लंबा प्रशासनिक अनुभव पार्टी के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
वनीत धीर ने सभी का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई कि नए सदस्य पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और हलके के विकास में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
📍 Location: जालंधर सोडाल रोड (जालंधर)
मेष: दिन शुभ रहेगा...