सर्दी के मौसम को देखते हुए बदला स्कूलों का समय, जानिए 1 जनवरी से कितने बजे खुलेंगे

चंडीगढ़ : पंजाब सरकार ने सर्दी के मौसम को देखते हुए राज्य के सभी सरकारी, निजी और सहायता प्राप्त स्कूलों में स्कूल खुलने का समय 1 जनवरी 2024 से सुबह 10 बजे करने का फैसला किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए पंजाब के स्कूल शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने बताया कि 1.

चंडीगढ़ : पंजाब सरकार ने सर्दी के मौसम को देखते हुए राज्य के सभी सरकारी, निजी और सहायता प्राप्त स्कूलों में स्कूल खुलने का समय 1 जनवरी 2024 से सुबह 10 बजे करने का फैसला किया है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए पंजाब के स्कूल शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने बताया कि 1 जनवरी 2024 को राज्य के सभी स्कूल सुबह 10 बजे खुलेंगे और दोपहर 3 बजे बंद हो जाएंगे. समय परिवर्तन संबंधी ये आदेश 14 जनवरी 2024 तक लागू रहेंगे.

- विज्ञापन -

Latest News