Site icon Dainik Savera Times

टिम्मी हत्याकांड: गैंगस्टर गोल्डी बराड़ और संपत्त नेहरा के करीबी 3 बदमाशों को प्रोडक्शन वारंट पर लाई पुलिस

नकोदर में टिम्मी चावला हत्याकांड में पुलिस ने गैंगस्टर गोल्डी बराड़ और संपत्त नेहरा व मोनू डागर के नजदीकी तीन बदमाशों को प्रोडक्शन वारंट पर लाकर पूछताछ शुरू कर दी है। इनके नाम मोनू डागर, जैसी मोहम्मद, कंवलप्रीत सैम हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार जिस तरह से वारदात को अंजाम दिया गया है इससे ऐसा प्रतीत होता है कि इस वारदात में बड़े अपराधी का हाथ है। बता दें कि दो दिन पहले नकोदर के कपड़ा व्यापारी टिम्मी चावला व उसके गनमैन मनदीप सिंह की हत्या कर दी गई थी। इसी केस में पुलिस प्रोडक्शन वारंट पर लाए गए बदमाशों से पूछताछ कर रही है।

Exit mobile version