चंडीगढ़ : चंडीगढ़ में एक तेज रफ्तार टिप्पर द्वारा एक्टिवा की टक्कर होने से पिछले एक व्यक्ति की हुई होने का दर्दनाक हादसा सामने आया है। यह हादसा एयरपोर्ट रोड पर स्थित सीपी-67 मॉल के ठीक सामने हुआ। मृतक व्यक्ति की पहचान 48 वर्षीय अनवर निवासी गांव सोहाना के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार एक तेज रफ्तार सीमेंट मिक्सचर ले जा रहे टिप्पर ने एक्टिवा को पीछे से टक्कर मार दी जिस कारण टिप्पर का पिछला टायर एक्टिवा सवार अनवर के ऊपर चढ़ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे के बाद टिप्पर चालक मौके से फरार हो गया। वहीं सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मॉर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस ने टिप्पर चालक के खिलाफ मामला दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी थी।