Last Updated: October 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराया टिप्पर, ट्रक के उड़े परखच्चे , ड्राइवर की मौत

May 19, 2024

अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराया टिप्पर, ट्रक के उड़े परखच्चे , ड्राइवर की मौत

तलवाड़ा :- बीती रात करीब 2.30 बजे तलवाड़ा मुकेरियां मुख्य मार्ग पर गांव चिर दा खूह से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है मिली जानकारी के अनुसार एक टिप्पर गांव चिर दा खूह के पास मुकेरियां की ओर से आ रहा था तभी वह अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया , जिससे चालक की मौके पर ही मौत हो गई। आपको बता दे कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक के परखच्चे उड़ गए । मामले की जानकारी देते हुए तलवाड़ा पुलिस स्टेशन के एसएचओ हरजिंदर सिंह ने बताया कि हादसा दोपहर 2:30 बजे हुआ। ट्रक ड्राइवर ट्रक में बुरी तरह फंस गया था और उसे क्रेन की मदद से बाहर निकालना पड़ा। चालक की पहचान कुलदीप सिंह पुत्र तरसेम लाल निवासी मुकेरियां के रूप में हुई है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए तलवाड़ा अस्पताल में रखा गया है। हादसे का कारण ड्राइवर को झपकी आना हो सकता है। तलवाड़ा पुलिस ने धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें