Site icon Dainik Savera Times

गरीबी से तंग आकर युवक ने भाखड़ा नहर में कूदकर जान दी

पातड़ी : 5 दिनों से लापता चल रहे गांव बरास के एक युवक का शव नहर से मिला है। पता चला है कि उसने गरीबी से तंग आकर भाखड़ा नहर में कूदकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली थी। आज उसका शव भाखड़ा नहर के खनौरी हैड से बरामद हुआ। मामले की जांच कर रहे अधिकारी सहायक थानेदार खेम चंद ने बताया कि हरप्रीत सिंह (35) पुत्र नराता राम निवासी गांव बरास की प}ी संदीप कौर द्वारा पुलिस में दर्ज करवाए बयान के अनुसार उसका पति आर्थिक तंगी के कारण मानसिक रूप से परेशान था। 14 जून को रोजाना की तरह वह अपने काम पर गया हुआ था। उसके बाद उसका मोटरसाइकिल, मोबाइल व जूते गांव बूटा सिंह वाला से गुजरती भाखड़ा नहर की पटरी पर पड़े मिले, जिसका शव आज खनौरी भाखड़ा नहर में मिला। सहायक थाना प्रभारी के अनुसार दर्ज बयानों के आधार पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 194 के तहत मामला दर्ज कर लिया है तथा पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

ये भी पढ़ें : पीएम मोदी का जलवा कायम, ट्रंप को पीछे छोड़ फिर से बने दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता

Exit mobile version