रूपनगर: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान राज्य को रंगला पंजाब बनाने के लिए हर क्षेत्र में क्रांतिकारी कदम उठा रहे हैं। इसी कड़ी में नशे की बुराई को जड़ से खत्म करने के लिए नशे के खिलाफ जंग अभियान शुरू किया गया है। रंगला पंजाब बनने के लिए नशे की बुराई को जड़ से खत्म करना जरूरी है। यह शब्द रूपनगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक एडवोकेट दिनेश चड्ढा ने आज ह्लयुद्ध नशे के विरुद्धह्व अभियान के तहत समराला (बड़ी रेलों), रसूलपुर (छोटी रेलों, पपराला), मियांपुर (पंजोली, माडपुर), ठोना (सैफलपुर, पढ़ी) और सियासतपुर (संतोखगढ़, भद्दल, सरारी) में नशा मुक्ति अभियान में भाग लेते हुए व्यक्त किए।
ग्रामीणों को नशे के खिलाफ एकजुट होने की शपथ दिलाते हुए विधायक चड्ढा ने कहा कि यह लड़ाई हमारी आने वाली पीढ़ी के सुरक्षित भविष्य के लिए है और इसमें सभी को अपना योगदान देना चाहिए। इस अवसर पर विधायक चड्ढा ने कहा कि नशे के आदी लोगों को उनकी लत से छुटकारा दिलाने के लिए उन्हें सरकारी नशा मुक्ति केंद्रों में लाया जाना चाहिए, जहां पंजाब सरकार नशे के दलदल में फंसे लोगों को मुफ्त और उचित उपचार प्रदान करती है और उन्हें व्यावसायिक पाठ्यक्रम चलाकर स्वरोजगार के योग्य भी बनाती है। इस अवसर पर एसडीएम रूपनगर डॉ. संजीव कुमार, बीडीपीओ रविंदर सिंह, चेयरमैन भाग सिंह मदान, चेयरमैन शिव कुमार लालपुरा, हलका कोऑर्डिनेटर अवतार सिंह कुन्नर, परमिंदर सिंह बाला, अमनदीप सिंह, गुरनाम सिंह लाडल और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।
ये भी पढ़े- मोगा सरपंच हत्याकांड में बड़ा अपडेट: पुलिस ने 4 आरोपी किए गिरफ्तार

