Site icon Dainik Savera Times

यूपी-बिहार समेत इन राज्यों में आज होगी झमाझम बारिश, रेड अलर्ट जारी, जानें अपने राज्य में मौसम का हाल

Today Weather 27 July 2025

Today Weather 27 July 2025

Today Weather 27 July 2025 : उत्तर भारत में लगातार बरस रहे मानसून ने करवट ले ली है। पिछले 2 दिनों से संभावना तो जताई गई थी की बारिश होगी लेकिन नहीं हुई। इसके पीछे का कारण बंगाल की खाड़ी में बना एक डिप्रेशन है। फिलहाल के लिए ये आगे की और बढ़ गया है जिसकी वजह से 27 और 28 जुलाई को कई इलाकों में बारिश की संभावना बन रही है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में कई दिनों से बारिश नहीं हुई है, जिस वजह से लोग उमस की मार झेल रहे है। लेकिन मौसम विभाग ने एक बार फिर दिल्ली-NCR में हल्की बारिश की संभावना जताई है। IMD ने महारष्ट्र और केरल में भी भारी बारिश की संभावना व्यक्त की है।

दिल्ली में छिटपुट बारिश
दिल्ली में बारिश न होने की वजह से दिल्ली के लोग गर्मी और उमस झेल रहे है। लेकिन आज मौसम विभाग ने दिल्ली के लोगों के लिए राहत भरी सुचना दी है। आज दिल्ली के पंजाबी बाग, पश्चिम विहार, नरेला, रोहिणी और पीतमपुरा में छिटपुट बारिश हो सकती है। हालांकि बारिश के बाद भी तापमान में कमी के कोई आसार नहीं है।

उत्तर प्रदेश और बिहार में बारिश की संभावना
उत्तर प्रदेश में इस बार अनुमान से कम बारिश हुई है। बीते दिन राज्य की राजधानी लखनऊ और आसपास के जिलों में बारिश हुई। आज के लिए भी IMD ने
आगरा, सोनभद्र, मुरादाबाद, चित्रकूट, प्रयागराज, बरेली, कानपुर देहात, लखीमपुर खीरी और झांसी में बारिश का अनुमान लगाया है। बात बिहार की करें तो राज्य में भारी बारिश की आशंका है। मौसम विभाग के अनुसार मुजफ्फरपुर, बेगुरसराय, पटना, मधुबनी, बक्सर और गोपालगंज में आंधी के साथ बारिश पड़ सकती है।

केरल के तीन जिलों में रेड अलर्ट
मौसम विभाग की ओर से केरल के 3 जिलों में अत्यधिक बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में इडुक्की, त्रिशूर और अर्नाकुलम शामिल है। इसके अलावा कोट्टायम, मलप्पुरम, पथानामथिट्टा, कोझिकोड और वायनाड के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। बाकी के अन्य जिलों में भी बारिश को देखते हुए प्रशासन अलर्ट पर है।

Exit mobile version