Site icon Dainik Savera Times

टोल मैनेजर पर मारपीट करवाने का आरोप

Toll manager accused of assault : मोगा। टोल प्लाजा पर पर्ची के पैसों के लेन-देन को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति ने टोल मैनेजर पर दो अज्ञात लोगों से कथित तौर पर मारपीट करवाने के आरोप लगाए हैं। थाना धर्मकोट पुलिस ने टोल प्लाजा मैनेजर सोनू सहित दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दिए बयान में शिकायतकर्ता मनदीप सिंह पुत्र बाबू सिंह, निवासी किशनपुरा कलां ने बताया कि 19 जुलाई को वह अपनी आई-20 कार में घरेलू काम के सिलसिले में शाहकोट गया था। जब वह कमालके के आगे स्थित टोल प्लाजा पर पहुंचा तो टोल पर्ची के पैसों के लेन-देन के लिए वहां कर्मचारियों के साथ उसकी कहासुनी हो गई।मनदीप सिंह का आरोप है कि इसी विवाद की रंजिश रखते हुए टोल प्लाजा के मैनेजर सोनू ने कथित तौर पर दो अज्ञात व्यक्तियों को उसके पीछे भेजा।

टोल मैनेजर समेत तीन पर केस

शिकायतकर्ता के अनुसार, दोनों व्यक्तियों ने उसके साथ मारपीट की और घटना के बाद वहां से चले गए।इस संबंध में जानकारी देते हुए एएसआई जरनैल सिंह ने बताया कि मनदीप सिंह के बयानों के आधार पर टोल प्लाजा मैनेजर सोनू तथा दो अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है और घटना में शामिल अज्ञात व्यक्तियों की पहचान के लिए कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Exit mobile version