पंजाब: लुधियाना के लाडोवाल टोल प्लाज़ा पर टोल की दरें एक बार फिर बढ़ा दी गई हैं। नई दरें तुरंत लागू हो गई हैं। अब कारों, जीपों और वैन के लिए एक बार की यात्रा का टोल ₹225 से बढ़ाकर ₹235 कर दिया गया है।
इसी तरह, दूसरे वाहनों के लिए भी दरें ₹15 से ₹60 तक बढ़ाई गई हैं। आम वाहन चालकों के लिए मासिक पास भी महंगा होकर ₹7,815 का हो गया है।
हालांकि, टोल प्लाज़ा के 20 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले स्थानीय गैर-व्यावसायिक वाहन मालिकों के लिए मासिक पास की कीमत ₹360 ही रखी गई है। बताया जा रहा है कि NHAI ने टोलिंग फ्रेमवर्क और WPI में बदलाव के आधार पर ये नई दरें लागू की हैं।
📍 Location: Ludhiana

