Site icon Dainik Savera Times

तरनतारन में कस्बे के सरपंच को अज्ञात लोगों ने मारी गोली, हालत गंभीर

तरनतारन जिले के झबल कस्बे के सरपंच और लोकप्रिय नेता अवन कुमार सोनू चीमा की एक अज्ञात युवक ने उस समय गोली मारकर हत्या कर दी, जब सोनू चीमा सैलून में बाल कटवा रहे थे। बताया जा रहा है कि सोनू चीमा को दो गोलियां लगी हैं। गंभीर हालत में उन्हें अमृतसर के एक अस्पताल में ले जाया गया है। सैलून के संचालक विजय के मुताबिक एक युवक दुकान में आया और बाल काटने को कहा।

उन्होंने कुछ देर बैठ कर इंतजार करने को कहा। लेकिन कुछ मिनट बाद उसने कटिंग कर रहे सोनू चीमा को गोली मार दी। झबल थाने की पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक, शूटर मोटरसाइकिल पर आया था और उसका एक साथी बाइक स्टार्ट करके बाहर खड़ा था। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों लोग भाग निकले।

Exit mobile version