व्यापारियों की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान : विधायक

Traders’ problems come first: MLA : अमृतसर। केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र से विधायक डॉ. अजय गुप्ता और पुलिस कमिश्नर (सीपी) गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने मजीठ मंडी ट्रेडर्स एसोसिएशन के नवनियुक्त पदाधिकारियों से मुलाकात की। इस अवसर पर विधायक डॉ. अजय गुप्ता और सीपी गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने मजीठ मंडी ट्रेडर्स एसोसिएशन के नवनियुक्त अध्यक्ष अनिल मेहरा और उनकी टीम को बधाई दी।
विधायक डॉ. अजय गुप्ता ने कहा कि पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार व्यापारियों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान कर रही है। उन्होंने कहा कि मजीठ मंडी ट्रेडर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों द्वारा जब भी कोई समस्या उनके ध्यान में लाई जाती है, उसका तुरंत समाधान किया जाता है। उन्होंने बताया कि अध्यक्ष अनिल मेहरा ने मंडी क्षेत्र में पीसीआर वाहनों की संख्या बढ़ाने की मांग की थी, जिसे पूरा करते हुए पीसीआर वाहनों की संख्या बढ़ा दी गई है। डॉ. गुप्ता ने कहा कि अमृतसर के वॉल्ड सिटी (पुराने शहर) के व्यापारियों को हर संभव सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि मजीठ मंडी ट्रेडर्स एसोसिएशन की ओर से क्षेत्र के विकास से संबंधित जो भी कार्य सुझाए जाते हैं, उन्हें प्राथमिकता के साथ शुरू किया जाता है।
