
Traffic Chaos Grips Mohali, Kharar Ahead of Diwali : चंडीगढ़। दीपावली से पहले खरीदारी और पटाखों की बिक्री के चलते मोहाली, खरड़, कुराली, जीरकपुर और डेराबस्सी में यातायात व्यवस्था चरमरा गई है।
सड़कों के किनारे लगे पटाखा स्टालों के बाहर बेतरतीब खड़े वाहनों ने हाईवे और प्रमुख मार्गों पर जाम लगा दिया। कुराली में हालात सबसे ज्यादा खराब रहे। पार्किंग की व्यवस्था और यातायात प्रबंधन को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। कुराली में स्थिति सबसे खराब रही। शनिवार और रविवार को पीक ऑवर्स में घर से निकलते समय ध्यान रखें। हाईवे, खरड़ बाईपास और शहर को जोड़ने वाली सड़कों पर दर्जनों पटाखा स्टाल लगे हैं। मोहाली, खरड़, डेराबस्सी, जीरकपुर, रूपनगर और पंजाब के कई इलाकों से लोग पटाखे खरीदने पहुंच रहे हैं। स्टालों के बाहर सड़क किनारे खड़े वाहनों ने यातायात की रफ्तार रोक दी।
हाईवे पर लगे स्टालों को मंजूरी किसने दी और पर्याप्त पार्किंग के इंतजाम क्यों नहीं किए गए। दोपहर बाद तक खरड़ और कुराली में यातायात पुलिस अव्यवस्था संभालने के लिए नजर नहीं आई। खरड़-चंडीगढ़-कुराली हाईवे और फ्लाईओवर के प्रवेश प्वाॅइंट्स पर भी जाम रहा। शनिवार और रविवार को भी ऐसे हालात बने रहने की आशंका है। दिन के पीक ऑवर्स में लोगों को अधिक परेशानी हो सकती है। चौपहिया वाहन लेकर निकलने से पहले ट्रैफिक और पार्किंग की स्थिति का आकलन करें। जरूरी होने पर ही भीड़भाड़ वाले बाजारों का रुख करें और दोपहिया वाहन को प्राथमिकता दें।
मेष: दिन शुभ रहेगा...