Site icon Dainik Savera Times

ट्रैफिक पुलिस नियमों की अनदेखी करने वाले स्कूली वाहनों पर ट्रैफिक पुलिस हुई सख्त

राजपुरा: ट्रैफिक पुलिस राजपुरा उस समय नियमों के विपरीत चलने वाहनों के खिलाफ सख्त नजर आई, जब एसएसपी वरूण शर्मा के आदेश पर एसपी कृष्ण पैंथे की अगुवाई में नियमों की अनदेखी कर चला रहे स्कूली वाहन चालकों पर नाकाबंदी कर कई जगहों से लगभग 20 स्कूली वाहनों के चालान काटे है जबकि 2 आटो को बिना कागजात बंद कर दिया गया है। इस सम्बध में ट्रैफिक पुलिस राजपुरा के प्रभारी गुरबचन सिंह ने बताया कि एसएसपी वरूण शर्मा के आदेश पर एसपी कृष्ण पैंथे की अगुवाई पुलिस टीम ने आज स्कूली वाहनों की जांच की तो पुलिस को बच्चों को ठूंस ठूंस कर भरे हुए ओवरलोड 4 बसें, टाटा मैजिक में ओवर लोड स्कूली बच्चे, 3आटो रिक्शा नियमों से अधिक बच्चों को बैठा कर चल रहे थे,जबकि 2 आटो रिक्शा सहित कुल 20 वाहनों के चालान काटे गए। उन्होने सभी से अपील की कि वाहन चालक नियमों के विरुद्ध कोई भी वाहन न चलाए, नियमों के विपरीत करने वालों के खिलाफ आने वाले दिनों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें: Punjab Weather: बारिश और ओलावृष्टि से बढ़ी ठंड, 15 जिलों के लिए IMD ने जारी की चेतावनी

Exit mobile version