Site icon Dainik Savera Times

मोगा अमृतसर रोड पर हुआ दर्दनाक हादसा…तेज रफ्तार कार और मोटरसाइकिल की टक्कर में 1 महिला की हुई मौत

प्राइवेट हस्पताल के डॉ. अजमेर सिंह कालरा के मुताबिक हमारे पास तीन लोग गंभीर हालत में आए थे, जिनमें दो महिलाएं और एक पुरुष शामिल था वही घायलों में एक 22 वर्षीय लखबीर कौर निवासी मेहना की हालत इतनी गंभीर थी, कि जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।

हमारी टीम ने उसे बचाने की कोशिश की लेकिन हम उसे बचा नहीं सके। बता दें कि तीनों लोग महिना गांव से रोजाना एक किसान के खेत में दिहाड़ी करने आते थे, जहां ये भयानक हादसा हुआ वहां से किसान का खेत कुछ ही दूरी पर था।

आपको बता दें कि टक्कर इतनी भयानक थी कि मोटरसाइकिल का पहिया चकनाचूर हो गया और चालक वाहन छोड़कर मौके पर ही फरार हो गया, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Exit mobile version