Site icon Dainik Savera Times

पंजाब यूनिवर्सिटी में दर्दनाक हादसा: करंट लगने से PhD स्कॉलर युवती की मौत, मचा हड़कंप

Tragic incident at Panjab University

Tragic incident at Panjab University

पंजाब डेस्क: चंडीगढ़ स्थित पंजाब यूनिवर्सिटी (PU) में आज, सुबह एक दर्दनाक घटना हो गई। बता दें कि करंट लगने से एक PhD स्कॉलर युवती की मौत हो गई। मृतका की पहचान हरियाणा निवासी ज्योति (28) के रूप में हुई है, जो यूनिवर्सिटी के माइक्रोबायोलॉजी विभाग में पीएचडी कर रही थीं।

जानकारी के अनुसार, ज्योति सुबह गर्ल्स हॉस्टल से अपने विभाग की ओर जा रही थीं। इसी दौरान गर्ल्स हॉस्टल-8 और यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (UIET) को जोड़ने वाले कच्चे रास्ते पर अचानक गिर गईं।

मदद के लिए पहुंचे छात्रों को लगा करंट का पता

घटना के बाद आसपास मौजूद छात्र तुरंत मदद के लिए पहुंचे। छात्रों को आशंका हुई कि ज्योति को बिजली का झटका लगा है। यूनिवर्सिटी स्टाफ की मदद से उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

कहाँ से आया करंट?, जांच जारी

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि ज्योति को करंट किस वजह से लगा। पुलिस और यूनिवर्सिटी प्रशासन घटनास्थल की जांच कर रहे हैं। जांच में यह पता लगाया जा रहा है कि करंट बिजली के खंभे, स्ट्रीट लाइट, खुले तार या किसी अन्य विद्युत स्रोत से तो नहीं फैला था। इसके अलावा बिजली व्यवस्था में किसी तरह की लापरवाही हुई या नहीं, इसकी भी जांच की जा रही है।

छात्रों में गुस्सा, VC आवास का किया घेराव

घटना के बाद पंजाब यूनिवर्सिटी के छात्रों में आक्रोश फैल गया। बड़ी संख्या में छात्रों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर (VC) के आवास का घेराव किया।

प्रदर्शन के दौरान कुछ छात्र गेट पार कर अंदर जाने की कोशिश करने लगे, जिसके बाद स्थिति को नियंत्रित करने के लिए चंडीगढ़ पुलिस के जवानों को मौके पर तैनात किया गया।

परिवार को दी गई सूचना

यूनिवर्सिटी प्रशासन ने मृतका के परिवार को घटना की जानकारी दे दी है। परिजनों के पहुंचने के बाद आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

पुलिस और यूनिवर्सिटी प्रशासन यह पता लगाने में जुटे हैं कि करंट किस स्रोत से आया। जांच में बिजली के खंभे, स्ट्रीट लाइट, खुली तार या किसी अन्य विद्युत स्रोत की संभावना को देखा जा रहा है।

ये भी पढ़ें…

ABVP ने भी किया प्रदर्शन

मामले की जानकारी मिलने के बाद अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने भी यूनिवर्सिटी कैंपस में प्रदर्शन किया। छात्रों ने सुरक्षा व्यवस्था और बिजली से जुड़े इंतजामों को लेकर सवाल उठाए और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

Exit mobile version