पंजाब डेस्क: पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने न्यायिक व्यवस्था में बदलाव करते हुए बड़ा फैसला लिया है। कोर्ट ने पंजाब के 7 जिला और सेशन जजों के साथ-साथ 38 अतिरिक्त जिला और सेशन जजों का ट्रांसफर कर दिया है। यह तबादले प्रशासनिक कारणों से किए गए हैं, ताकि अलग-अलग जिलों में न्यायिक कामकाज को बेहतर बनाया जा सके। नए स्थानों पर भेजे गए न्यायाधीश जल्द ही अपनी जिम्मेदारी संभालेंगे।
हाई कोर्ट समय-समय पर ऐसे बदलाव करता रहता है, जिससे मामलों का निपटारा तेज हो और न्याय व्यवस्था सुचारु रूप से चलती रहे। इस फैसले से विभिन्न जिलों की अदालतों में कामकाज को और मजबूत करने में मदद मिलने की उम्मीद है। जिन जजों का ट्रांसफर हुआ है, उनकी लिस्ट नीचे दी गई है…
