Site icon Dainik Savera Times

पटियाला में तेज आंधी के कारण गिरे पेड़, यातायात हुआ प्रभावित

पटियाला: पटियाला में देर शाम को चली तेज आंधी के कारण काफी स्थानों पर पेड़ गिरने के कारण जहां यातायात प्रभावित हुआ, वहीं बिजली की तारें गिरने के बाद शहर में बिजली की सप्लाई भी ठीक नहीं रही। गुरुद्वारा श्री दुख निवारण साहिब के पास खंड चौक से 21 नंबर रेलवे फाटक की तरफ जाने वाले रोड पर पेड़ गिरने से एक तरफ का रास्ता काफी देर तक बंद रहा। इसी दौरान कई जगहों पर बिजली की तारें भी टूटी और शहर में बिजली की सप्लाई लाइन देर रात तक बंद रही है जिसके कारण शहर के अधिकतर रास्तों पर अंधेरा छाया रहा।

ये भी पढ़ें: SRH vs LSG IPL 2026 : लखनऊ सुपर जाएंट्स ने जीता टॉस, जानें पहले कौन करेगा बल्लेबाजी

Exit mobile version