Site icon Dainik Savera Times

BRTS प्रोजैक्ट पर ट्रायल पड़ा भारी, 6 की 6 बसें हुई बंद

अमृतसर : अमृतसर के तीन रूटों पर दौड़ने वाली बस रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (बीआरटीएस) की छह की छह बसों ने ट्रायल के दौरान ही दम तोड़ दिया। अंतिम दिनों में इन छह बसों में रोजाना 18 से 20 हजार लोग सफर करने लगे थे। मगर सरकार द्वारा इसके लिए कोई पॉलिसी नहीं बनाई गई तो 10 जुलाई 2025 को इन बसों की अगले आदेशों तक सड़कों से बिदाई हो गई। छह दिसंबर 2024 को पंद्रह दिनों के लिए ट्रायल तौर पर शुरु की गई थी। क्योंकि यह शहरवासियों के लिए मुफ्त सेवा थी, तो इससे कोई वित्तीय लाभ नहीं हुआ और सरकार भी इसके लिए कोई ठोस नीति नहीं बना पाई और अंतत: सात महीने शहर की सड़कों पर दौड़ने के बाद ट्रायल में ही इन बसों को सड़कों से हटाना पड़ा।

गौर हो तत्कालीन कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने 3 जुलाई 2023 को बंद हुई बीआरटीएस सेवा का अपने विधायक साथियों के साथ 6 दिसंबर 2024 को छह बसों को ट्रायल के तौर पर हरी झंडी देकर इंडिया गेट से रवाना किया था। तब धालीवाल ने इसे पंद्रह दिनों के लिए ट्रायल बताते हुए दावा किया था कि बहुत जल्द बीआरटीएस की 44 अन्य बसों को भी गुरु नगरी की सड़कों पर उतारा जाएगा। पंद्रह दिनों के बाद ट्रायल समय सीमा बढ़ाई गई और सात महीनों तक ट्रायल पर चलने के बाद ही इन बसों को शहर की सड़कों से हटाना पड़ा। इसका कारण कारपोरेशन के पास बजट नहीं होना बताया गया है।

इसके साथ ही अधिकारियों ने इन बसों के चालकों, इंस्पैक्टरों, इंस्पैक्टर मकैनिक, दफ्तर सहायक, सुपरवाइजरों समेत कुल 15 कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया। बीआरटीएस डीपू में अब करीब 15 लोगों का ही स्टाफ बचा है और इसके अलावा शहर की सड़कों के बीचो-बीच बनाए गए 45 मैट्रो स्टोप पर सुरक्षा कर्मी ही बचे हैं। हालात यह है कि इन लोगों का वेतन निकालना भी मुश्किल होने लगा है। जब बीआरटीएस प्रोजैक्ट की अपने अंतिम सांसों पर है तो दूसरी तरफ केंद्रीय योजना के तहत शहर में 100 ई-बसें चलाने के लिए टैंडर हेतु चंडीगढ़ जाने पर भी सवाल खड़े हो जाते हैं। बताया जा रहा है कि बीआरटीएस प्रोजैक्ट के कोआर्डिनेटर व निगम कमिश्नर गुलप्रीत सिंह औलख ने इसके लिए बजट के लिए सरकार को लिखा है।

ये भी पढ़े- स्टैंड-अप कॉमेडियन जाकिर खान अस्पताल में भर्ती, वीडियो देखकर टेंशन में आए फैंस

Exit mobile version