
Tribute to Martyr Madan Lal Dhingra : अमृतसर। महान क्रांतिकारी शहीद मदन लाल ढींगरा के 117वें शहीदी दिवस पर अमृतसर में राज्य स्तरीय समारोह आयोजित किया गया। कैबिनेट मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनकी निशानियां ब्रिटेन से अमृतसर लाने के प्रयास किए जाएंगे। वहीं स्मारक के सौंदर्यीकरण और इसे पर्यटन मानचित्र में शामिल करने पर भी जोर दिया गया। विधायक डॉ. अजय गुप्ता ने स्मारक को दो माह का वेतन देने की घोषणा की।
दोनों कैबिनेट मंत्रियों एवं विधायकगण ने शहीद मदन लाल ढींगरा की प्रतिमा पर पुष्पमालाएं अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि भेंट की। इस अवसर पर उनके साथ मेयर श्री जतिंदर सिंह मोती भाटिया, डिप्टी कमिश्नर श्री दलविंदरजीत सिंह, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (जनरल) श्रीमती पल्लवी मिश्रा, एस.डी.एम. अमृतसर-1 श्रीमती अलका कालिया, नगर निगम अमृतसर की डिप्टी मेयर प्रियंका शर्मा, आम आदमी पार्टी के जिला प्रधान स. सरबजोत सिंह धंजल, जरनैल सिंह ढोट, सतपाल सिंह सोखी, काउंसलर विक्की दत्ता, जिला मीडिया इंचार्ज सतनाम सिंह मठारू तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
इस राज्य स्तरीय समारोह की सफलता में शहीद मदन लाल ढींगरा यादगारी स्मारक की संरक्षक एवं पूर्व मंत्री प्रो. लक्ष्मी कांता चावला, स्मारक के अध्यक्ष डॉ. राकेश शर्मा तथा बीबी माला चावला द्वारा विशेष सहयोग दिया गया। समारोह को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने मुख्यमंत्री पंजाब स. भगवंत सिंह मान की ओर से शहीद मदन लाल ढींगरा को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि शहीदों की कुर्बानियों के कारण ही हमारा देश आजाद हुआ है। उन्होंने कहा कि देश के लिए कुर्बानियां देने वाले शहीद और उनके परिवार देश की अनमोल विरासत एवं पूंजी हैं तथा आज की युवा पीढ़ी को शहीदों द्वारा दिखाए गए मार्ग से प्रेरणा लेनी चाहिए।
मेष: दिन शुभ रहेगा...