Site icon Dainik Savera Times

सुनाम में पड़ोसियों से परेशान होकर युवक ने दी जान

सुनाम: सुनाम शहर में बारहवीं कक्षा में पढ़ने वाले एक युवक ने पड़ोसियों से परेशान होकर फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है। स्थानीय पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए तीन महिलाओं समेत 9 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। शहर के वार्ड नंबर 19 इंदिरा बस्ती निवासी पुष्पिंदर सिंह ने पुलिस को बयान दर्ज कराया था कि उनका बेटा नरिंदर सिंह उर्फ नोनी 25 मार्च की रात 8:30 बजे घर की ऊपरी मंजिल पर गया और पंखे से फंदा लगा लिया। जिसे नीचे उतारा तो वह मर चुका था और उसके पास से एक सुसाइड नोट भी मिला, सुसाइड नोट में उसे परेशान करने वालों के नाम लिखे थे। पुलिस ने उक्त आत्महत्या मामले में मदनजीत सिंह उर्फ मोदी, कमलजीत कौर, कमला देवी प}ी चंद्रभान, शेखर डाबला, राकेश डाबला पुत्र चंद्रभान साहिल डाबला, रोहित डाबला, अमन डाबला और संजू रानी सहित 9 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

Exit mobile version