Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

सीनियर अधिकारियों से परेशान होकर एयरफोर्स के नायक ने जहरीली चीज निगलकर की खुदकुशी

May 23, 2025

सीनियर अधिकारियों से परेशान होकर एयरफोर्स के नायक ने जहरीली चीज निगलकर की खुदकुशी

बठिंडा : एयरफोर्स स्टेशन भिसियाना बठिंडा की चीफ वर्कर्स इंजीनियरिंग विंग में बतौर कर्लक तैनात एक नायक ने बीते दिनों रेलवे स्टेशन बठिंडा के पास जाकर जहरीली चीज निगलकर खुदकुशी कर ली। इस मामले में थाना जीआरपी पुलिस ने मृतक नायक के पिता की शिकायत और मरने से पहले मृतक द्वारा अपने मोबाइल फोन पर बनाई गई एक वीडियो के आधार पर एयरफोर्स में तैनात मिल्ट्री इंजीनियरिंग सर्विस के पांच अधिकारियों पर आत्महत्या करने के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपित अधिकारियों की गिरफ्तारी होनी बाकी है। थाना जीआरपी पुलिस ने मृतक नायक की लाश का पोस्टमार्टम करवाकर उसे परिजनों को सुपुर्द कर दिया है।

थाना जीआरपी पुलिस को शिकायत देकर हरियाणा के गांव भिडवास जिला झज्जर निवासी सुरेश कुमार ने बताया कि उसका बड़ा बेटा 28 वर्षीय सोनू यादव एयरफोर्स में नायक के पद पर तैनात है और उसकी पोस्टिंग पिछले कुछ समय से चीफ वर्कर्स इंजीनियरिंग विंग (सीडब्लूई) में बतौर कर्लक एयरफोर्स स्टेशन भिसिआणा में थी। उसका बेटा सोनू यादव अपनी पत्नी और तीन साल की बेटी के साथ एयरफोर्स स्टेशन भिसिआणा के अंदर स्थित एमईएस कालोनी के सरकारी क्वार्टर नंबर 537-5 में रहता था। बीते दिनों उसने उसे बताया कि उसके पड़ोस में रहने वाला सतीश कुमार निवासी जींद हरियाणा ने उसकी पत्नी को गंदे इशारे किए और उसके साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश की। जिसके चलते बीती 16 मई को उसके बेटे सोनू की आरोपित सतीश कुमार के साथ लड़ाई-झगड़ा भी हुआ था।

जिसकी शिकायत उसने अपने उच्चाधिकारियों के पास भी की, लेकिन उन्होंने आरोपित सतीश कुमार पर कोई कार्रवाई करने की वजह उलटा उसके बेटे सोनू का तंग परेशान करना शुरू कर दिया और उसपर सरकारी क्वार्टर खाली करने के लिए दबाव बनाना शुरू कर दिया। जिससे परेशान होकर बीती 20 मई को उसके बेटे ने रेलवे स्टेशन बठिंडा के पास रेलवे लाइनों में जाकर कोई जहरीली चीज निगल ली। जिसके बाद उसे इलाज के लिए मिल्ट्री अस्पताल बठिंडा अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां पर उसकी बीती 21 मई को उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।

पीड़ित ने बताया कि आत्महत्या करने से पहले उसके बेटे सोनू यादव ने अपने मोबाइल फोन पर एक वीडियो बनाई थी, जिसमें उसने अपनी मौत के लिए अपने सीनियर अधिकारी चीफ वर्कर्स इंजीनियरिंग विंग एसके पांड़े, सहायक सीडब्लूई विकास गांधी, तेजराम मीना, हवलदार राजीव कुमार व हवलदार सतीश कुमार को जिम्मेवार ठहराया। थाना जीाआरपी पुलिस ने मृतक के पिता के बयान व उसके मोबाइल फोन से मिले वीडियो के आधार पर उक्त पांचों अधिकारियों के खिलाफ आत्महत्या करने के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपित लोगों की गिरफ्तारी होनी बाकी है।

ये भी पढ़ें: बिहार की राजनीति से जुड़ी बड़ी खबरः नितिन नवीन ने विधायक पद छोड़ा, शेयर किया भावुक संदेश

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें