Site icon Dainik Savera Times

पति व उसके भाई की मारपीट से परेशान महिला ने फंदा लगाकर की खुदकुशी

जलालाबाद: थाना जलालाबाद सदर की पुलिस की ओर से गांव चक्क भावड़ा में बीते एक महिला ने अपने पति व उसके भाई के नशा करके मारपीट करने की आदत से परेशान होकर कमरे में फंदा लगाकर खुदकुशी करने पर पति व भाई के खिलाफ मामला दर्ज किया है। थाना जलालाबाद के सहायक इंस्पैक्टर बलकार सिंह ने बताया कि पुलिस को दिए बयान में शिकायतकर्ता सुखचैन सिंह पुत्र जीत सिंह वासी मुहार सोना उर्फ नानकीके ने बताया कि उसकी बहन ताशो रानी की शादी आरोपी मंगत सिंह पुत्र महिन्द्र सिंह वासली चक्क भावड़ा के साथ हुई थी।

शिकायतकर्ता ने बताया कि उसका जीजा मंगत सिंह व उसका भाई सचिन दोनों नशा करने के आदि थे, जोकि नशा करने के बाद शिकायतकर्ता की बहन ताशो रानी से मारपीट करते थे और उसे दिमागी तौर पर परेशान करते थे। शिकायतकर्ता ने बताया कि ताशो उक्त आरोपियों से बहुत परेशान रहने लगी थी और 30 जून 2024 को भी उसके जीजा मंगत सिंह व सचिन सिंह ने उसके साथ मारपीट की थी। जिसके बाद दोपहर के समय शिकायतकर्ता को सुखदेव सिंह पुत्र मुख्तैयार सिंह वासी झोक डिपू लाणा फाजिल्का ने बताया कि उसकी बहन ताशो रानी ने अपने रिहायशी कमरे में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली है।

Exit mobile version