Site icon Dainik Savera Times

फैक्टरी वर्करों से भरा ट्रक पलटा, 70 से ज्यादा घायल

Truck carrying factory workers overturns. : लुधियाना। साहनेवाल इलाके में देरशाम एक सड़क हादसे ने हड़कंप मचा दिया। टिब्बा पुल स्थित हरनामपुरा कट के पास फैक्टरी वर्करों से भरा तेज रफ्तार 407 ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में 70 से अधिक वर्करों के घायल होने की सूचना है, जिनमें 25 से 30 घायलों को सिविल अस्पताल लुधियाना पहुंचाया गया।

ट्रक हादसे के बाद मची चीख-पुकार

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई, जबकि स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत अभियान चलाकर ट्रक में फंसे लोगों को बाहर निकाला। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के तुरंत बाद आसपास मौजूद राहगीरों और स्थानीय लोगों ने बिना देर किए राहत कार्य शुरू कर दिया। लोगों ने पलटे हुए 407 ट्रक में फंसे फैक्टरी वर्करों को बाहर निकाला और पुलिस कंट्रोल रूम व एंबुलेंस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गईं।

घायल ने बताया– ट्रक पलटते ही छाया अंधेरा, 

एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को तत्काल लुधियाना के सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, वही कुछ घायलों को निजी अस्पताल में भी भर्ती करवाया गया। अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टरों की टीम ने सभी घायलों का प्राथमिक उपचार शुरू कर दिया और उनकी हालत पर लगातार नजर रखी जा रही है। जानकारी देते हुए घायल उदय राजपाल ने बताया कि वह रोजाना इसी ट्रक में सवार होकर साहनेवाल से आगे भगवानपुर में स्थित फैक्ट्री में काम के लिए जाते थे जहां से रोजाना की तरह वह शाम करीब 7:00 बजे वापस घर की तरफ लौट रहे थे जहां रास्ते में टिब्बा पुल के पास अचानक से ट्रक दीवार से टकराया इसके बाद ट्रक और नियंत्रित होकर तीन से चार बार पलट गया। घायल उदय राजपाल के अनुसार ट्रक पलटने के बाद एकदम से उसकी आंखों के सामने अंधेरा छा गया वहीं घटनास्थल पर अन्य फैक्ट्री वर्करों के चिकने की आवाजे गूंजने लगी। उसने बताया कि जैसे ही उसे होश आया तो वह एंबुलेंस में बैठा हुआ था और उसे सिविल अस्पताल में लाया गया।
Exit mobile version