Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

50 किलो भुक्की व 250 ग्राम अफीम सहित ट्राला ड्राइवर गिरफ्तार

April 11, 2025

50 किलो भुक्की व 250 ग्राम अफीम सहित ट्राला ड्राइवर गिरफ्तार

खन्ना: पुलिस जिला खन्ना की एसएसपी डा. ज्योति यादव के निर्देशों पर नशा तस्करों के खिलाफ चलाई मुहिम के तहत पुलिस पार्टी को उस समय सफलता मिली जब एक ट्राला ड्राइवर को भुक्की तथा अफीम के साथ गिरफ्तार किया गया। ट्राले में से भुक्की तथा अफीम मिली। कथित आरोपी की पहचान कुलदीप सिंह पुत्न मोहन सिंह निवासी माजरी थाना सदर खन्ना के तौर पर हुई। डीएसपी अमृतपाल सिंह भाटी ने बताया कि सदर थाना के एएसआई अवतार सिंह की अगुवाई में पुलिस पार्टी गश्त के दौरान गुरु द्वारा साहिब श्री छठी पातशाही बीजा सर्विस रोड से गांव असगरीपुर को जाने वाली सड़क के मोड़ पर पहुंचे तो वहां लाल रंग का ट्राला नंबर पीबी-23के-8885 दिखाई दिया।

जिसके कैबिन के पीछे से प्लास्टिक के थैले उतारे जा रहे थे। पुलिस पार्टी को शक हुआ। ट्राले की बाडी में देखा गया तो 3 थैले प्लास्टिक पड़े थे। दो के मुंह बांधे हुए थे। एक का मुंह खुला था। खुले थैले को चेक किया तो इसमें भुक्की और अफीम थी। बाकी के दो थैलों में भी भुक्की थी। कुल 50 किलो भुक्की पुलिस ने बरामद की। 250 ग्राम अफीम बरामद हुई। कथित आरोपी कुलदीप सिंह का रिमांड लेकर आगे की तफ्तीश की जा रही है। पुलिस इस बात का पता लगा रही है कि कथित आरोपी कहां से भुक्की व अफीम लाता था तथा कहां कहां सप्लाई करता था।

ये भी पढ़ें: पश्चिम एशिया संकट में DG Shipping का बड़ा फैसला, निर्यातकों को राहत और नाविकों को सुरक्षा सलाह

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें