Site icon Dainik Savera Times

ट्रक ने स्कॉर्पियो को मारी टक्कर, गाड़ी का हुआ दो लाख का नुकसान

https://dainiksaveratimes.com/wp-content/uploads/2026/09/YouCut_20260924_182812803.mp4
https://dainiksaveratimes.com/wp-content/uploads/2026/09/YouCut_20260924_182626192.mp4

लुधियाना: लुधियाना के गिल गांव के पास एक हादसा हो गया, जब एक ट्रक ने सड़क किनारे खड़ी स्कॉर्पियो गाड़ी को पीछे से टक्कर मार दी। गनीमत रही कि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ, लेकिन गाड़ी बुरी तरह डैमेज हो गई। हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर ट्रक छोड़कर भाग गया।

इस हादसे के बारे में जानकारी देते हुए कार ड्राइवर ने बताया कि उसकी गाड़ी मुड़ने के लिए खड़ी थी और तेज रफ्तार ट्रक ने स्कॉर्पियो गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसे काफी नुकसान हुआ। ट्रक और स्कॉर्पियो गाड़ी का डेढ़ से दो लाख का नुकसान हुआ है। स्कॉर्पियो गाड़ी को टक्कर मारने के बाद ट्रक ड्राइवर मौके से भाग गया, जिसका हमने पीछा किया लेकिन पकड़ नहीं पाए, काफी मशक्कत के बाद ट्रक ड्राइवर को टो करके 100 एकड़ की जगह से निकाला गया। एक्सीडेंट के बाद ट्रक ड्राइवर का मालिक मौके पर पहुंचा और मामला सुलझाने लगा।

📍 Location: Ludhiana (Ludhiana)

Exit mobile version