Site icon Dainik Savera Times

मांगों के समर्थन में ट्रक यूनियन का धरना

Truck union’s protest in support of demands : जालंधर। ट्रक यूनियन ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर डिप्टी कमिश्नर कार्यालय के बाहर शांतिपूर्ण धरना शुरू किया। यूनियन ने आरोप लगाया कि ट्रक ऑपरेटरों से काम छीनकर बड़े घरानों को दिया जा रहा है और सरकार उनकी समस्याओं का समाधान नहीं कर रही।

https://dainiksaveratimes.com/wp-content/uploads/2026/08/VID-20260818-WA0063.mp4

उन्होंने कहा कि टैक्सों में की गई बढ़ौतरी को कम किया जाए। वहीं टोल टैक्स में लूट हो रही है और 10 सालों में 5 प्रतिशत ट्रकों के रेट नहीं बढ़ाए गए। ऐसे में ट्रक ऑपरेटरों को पालन पोषण करना मुश्किल हो रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले कुछ दिनों में धान की फसल का ढोआ ढुआई अगर सरकार बड़े घरानों से करवाना चाहती है, तो वह भी सरकार करवा सकती है। प्रेजिडेंट ने कहा कि आप सरकार को सत्ता में आए साढ़े चार साल हो गए है, लेकिन सरकारों के साथ मीटिंग के अलावा कोई हल नहीं किया गया। पंजाब में ट्रैक्टर ट्रॉल धड़ल्ले से बिना टैक्स के चल रही है।

https://dainiksaveratimes.com/wp-content/uploads/2026/08/VID-20260818-WA0057.mp4

दूसरी ओर ट्रक ऑपरेटरों द्वारा सरकार को टैक्स भरा जा रहा है। ऐसे में फिर भी ट्रक ऑपरेटरों से काम छीनकर बड़े घरानों को दिया जा रहा है। इसी को लेकर आज वह प्रदर्शन कर रहे है। उन्होंने कहा कि वह अनिश्चित काल के लिए प्रदर्शन करना चाहते है, लेकिन प्रशासन बातचीत करने की कोशिश कर रहा है और अनिश्चित कॉल के लिए धरना नहीं लगा रहने दे रहा। उन्होंने कहा कि अगर उनकी मांगे नहीं मानी गई तो संघर्ष को तेज किया जाएगा।

Exit mobile version