Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

120 करोड़ की लागत से होगा तुंग ढाब ड्रेन का कायाकल्य : Kuldeep Dhaliwal

June 20, 2024

120 करोड़ की लागत से होगा तुंग ढाब ड्रेन का कायाकल्य : Kuldeep Dhaliwal

अमृतसर: लोकसभा चुनाव में जीत नहीं सका, लेकिन बड़ी संख्या में लोगों ने मुङो अपना समर्थन दिया, जिसके लिए मैं हमेशा ऋणि रहूंगा और जो मैने जनता से वायदे किए थे। उन्हें पूरा करने की कोशिश कर रहा हूं। यह कहना है कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल का। वह तुंग ढाब ड्रेन को गंदे नाले से निकाल कर खुला रास्ता व उस पर सैरगाह बनाने के प्रोजेक्ट का उद्घाटन करने आए थे। इस नाले को 120 करोड़ की लागत से कवर कर खुली सड़क और सैरगाह के रूप में विकसित किया जाएगा।

धालीवाल ने कहा कि हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव के दौरान मैंने शहरवासियों से वादा किया था कि इस नाले की सफाई कराकर क्षेत्न को प्रदूषण से मुक्त कराया जायेगा और आज चुनाव परिणाम आने के 15 दिन बाद यह काम शुरू कर दिया गया है।
उन्होंने कहा कि सबसे पहले इस गंदे नाले को साफ किया जाएगा और फिर इस नाले को कवर करके रोड साइकिल ट्रैक और ग्रीन बेल्ट का निर्माण किया जाएगा, जिससे पैदल चलने और व्यायाम करने के लिए लंबा साइकिल ट्रैक मिलेगा जहां लोगों को ट्रैफिक में राहत मिलेगी।

उन्होंने अमृतसर नगर निगम के कमिश्नर हरप्रीत सिंह का जिक्र करते हुए कहा कि उनकी बुद्धिमत्ता और मेहनत से यह काम पूरा हो रहा है। धालीवाल ने कहा कि इस नाले में आने वाले गंदे पानी को साफ कर खेती में उपयोग करने पर विचार किया जा रहा है, जिससे भूमिगत जल का उपयोग भी कम होगा। उन्होंने कहा कि यह बड़े दुख और अफसोस की बात है कि पिछली सरकारों ने अमृतसर जैसे शहर से गुजरने वाली इस गंदी नहर की ओर कोई ध्यान नहीं दिया, जो दुनिया भर में अपनी पहचान के लिए जाना जाता है, जिसके कारण यह नहर लोगों में बीमारियाँ फैला रही है।

उन्होंने कहा कि अब मुख्यमंत्नी सरदार भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार ने इस नहर को पूरा करने और विकिसत करने का संकल्प लिया है, जिसे आज शुरू कर दिया गया है। इस अवसर पर नगर निगम कमिश्नर हरप्रीत सिंह, अतिरिक्त कमिश्नर सुरिंदर सिंह, आप जिला अध्यक्ष अमृतसर शहरी मनीष अग्रवाल, जिला अध्यक्ष अमृतसर ग्रामीण बलजिंदर सिंह, मुखविंदर सिंह विरदी, सतपाल सिंह सोखी, जिला उद्योग व्यापार विंग गुरप्रीत सिंह कटारिया, अरविंदर सिंह भट्टी, एसई दलजीत सिंह, एक्सीएन नगर निगम संदीप सिंह के अलावा बड़ी संख्या में आप कार्यकर्ता मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें