Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

टवि्ट कर सीएम मान ने जम्मू के राजौरी में शहीद हुए जवान के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की

January 19, 2024

टवि्ट कर सीएम मान ने जम्मू के राजौरी में शहीद हुए जवान के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की

चंडीगढ़ः (नीरू)। लुधियाना जिला के खन्ना के गांव रामगढ़ सरदारां का रहने वाले निवासी अग्निवीर अजय सिंह (23) जम्मू के राजौरी में बारूदी सुरंग विस्फोट में शहीद हो गये थे। वहीं, जिसके बाद पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सेना के जवान अजय सिंह की शहादत पर गहरा दुख व्यक्त किया है। अपने एक जारी बयान में मुख्यमंत्री ने कहा कि अग्निवीर अजय सिंह बारूदी सुरंग विस्फोट में शहीद हो गये। सीएम मान ने कहा कि इस वीर जवान ने जम्मू-कश्मीर में अपना कर्तव्य निभाते हुए अपने प्राणों की आहुति दे दी। जिसके बाद उन्होंने कहा कि यह देश और खासकर परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है।

मुख्यमंत्री ने बहादुर शहीद के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की और कहा कि इस कठिन समय में पंजाब सरकार परिवार के साथ है। उन्होंने कहा कि इस शहीद ने पूरी बहादुरी और समर्पण के साथ अपना कर्तव्य निभाया और शहीद का बलिदान हमेशा युवाओं को प्रेरित करता रहेगा। भगवंत मान ने यह भी कहा कि राज्य सरकार की नीति के अनुसार पीड़ित परिवार को वित्तीय सहायता दी जाएगी।

जम्मू के राजौरी में हुए बारूदी सुरंग विस्फोट में खन्ना के गांव रामगढ़ सरदार के 23 वर्षीय अग्निवीर जवान अजय सिंह शहीद हो गए हैं… हम परिवार के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त करते हैं… सिदक के साहस को दिल से सलाम देश के प्रति वीर जवान…

जैसा कि सरकार ने वादा किया है, परिवार की हरसंभव मदद की जाएगी… हमारे लिए हमारे जवान हमारा गौरव हैं, भले ही वे फायर फाइटर ही क्यों न हों…

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें