पंजाब डेस्क: अमृतसर पुलिस ने हत्या के प्रयास (इरादा कत्ल) के एक मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाना सदर अमृतसर की पुलिस टीम ने आरोपियों के पास से दो विदेशी पिस्तौल, जिंदा कारतूस और एक बिना नंबर की एक्टिवा बरामद की है।
गोलीबारी की घटना के बाद दर्ज हुआ था मामला
पुलिस के अनुसार थाना सदर अमृतसर में मुकदमा नंबर 127 दिनांक 20 जून 2026 को भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 109, 3(5) और आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27, 54/59 के तहत मामला दर्ज किया गया था।
यह मामला शिकायतकर्ता के बयान के आधार पर दर्ज किया गया था। शिकायत में बताया गया कि 19 जून 2026 की शाम करीब 6 बजे सूचना मिली थी कि उसका बेटा सिमरनजीत सिंह उर्फ बिल्ला 88 फीट रोड, अमृतसर में मकान देखने गया था। इसी दौरान पुरानी रंजिश के चलते टिक्कू और उसके साथियों ने उस पर गोलियां चला दीं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की।
विशेष टीमों ने कार्रवाई कर दबोचे आरोपी
पुलिस कमिश्नर अमृतसर गुरप्रीत सिंह, आईपीएस के निर्देशों और एडीसीपी सिटी-2 श्री सिरीवेंणेला के मार्गदर्शन में एसीपी नॉर्थ गगनदीप सिंह की निगरानी में थाना सदर के एसएचओ इंस्पेक्टर गुरप्रीत सिंह ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित कीं।
पुलिस टीमों ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को 28 जुलाई 2026 को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों की पहचान टिक्कू पुत्र सुरजीत सिंह, निवासी सोखी फैक्ट्री के नजदीक, वार्ड नंबर 6, सुल्तानविंड रोड, अमृतसर (उम्र 31 वर्ष) सुमीत पुत्र संजीव कुमार, निवासी मकान नंबर 435, रोड़ी मोहल्ला, गुरदासपुर (उम्र 22 वर्ष) के रूप में हुई है।
दो विदेशी पिस्तौल और एक्टिवा बरामद
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक Zigana 9x19mm पिस्तौल सहित एक जिंदा कारतूस एक Norinco मेड इन चाइना .30 बोर पिस्तौल एक काले रंग की बिना नंबर वाली एक्टिवा बरामद की है।
पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है और आरोपियों से पूछताछ के आधार पर अन्य संभावित खुलासों की उम्मीद जताई जा रही है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...