Last Updated: October 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

मोगा में चोरी के मोटरसाइकिल समेत दो आरोपी गिरफ्तार, बिना नंबर की स्प्लेंडर बरामद

August 21, 2026

मोगा में चोरी के मोटरसाइकिल समेत दो आरोपी गिरफ्तार, बिना नंबर की स्प्लेंडर बरामद

मोगा: थाना बाघापुराना पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए चोरी के मोटरसाइकिल समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बिना नंबर की एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की है।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को मौके से किया काबू

जांच अधिकारी हरमेश लाल ने बताया कि थाना बाघापुराना पुलिस को मुखबिर खास से सूचना मिली थी कि राजविंदर सिंह पुत्र बेअंत सिंह निवासी चंद पुराना और बलवंत सिंह पुत्र बलदेव सिंह निवासी समाध भाई चोरी के मोटरसाइकिल के साथ मौजूद हैं।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को काबू कर लिया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से बिना नंबर की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद हुई।

मामले की जांच जारी

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद मोटरसाइकिल कहां से चोरी किया गया था और इस चोरी की वारदात में इनके साथ कोई अन्य व्यक्ति भी शामिल है या नहीं। पुलिस द्वारा मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

📍 Location: बाघा पुराना

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें