Site icon Dainik Savera Times

95 नशीली गोलियों सहित दो आरोपी गिरफ्तार, NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज

95 narcotic pills

95 narcotic pills

मोगा- थाना मेहना पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दो व्यक्तियों को 95 नशीली गोलियों सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना मेहना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

इस संबंधी जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि थाना मेहना की पुलिस पार्टी इलाके में गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि कुछ व्यक्ति नशीली गोलियों की सप्लाई करने के लिए क्षेत्र में घूम रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सेम नाला पुल पुराने वाले के पास नाकाबंदी कर संदिग्ध व्यक्तियों की जांच शुरू की।

जांच के दौरान पुलिस ने दो व्यक्तियों को काबू कर लिया। उनकी पहचान सुखदेव सिंह पुत्र गुरदीप सिंह तथा जगसीर सिंह पुत्र मोहन सिंह, निवासी रामूवाला कलां के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा दोनों की तलाशी लेने पर उनके कब्जे से कुल 95 नशीली गोलियां बरामद हुईं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया है। बरामद नशीली गोलियों को कब्जे में लेकर आरोपियों के खिलाफ थाना मेहना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस द्वारा आरोपियों से पूछताछ की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि वे नशीली गोलियां कहां से लेकर आए थे और इन्हें आगे किन लोगों तक पहुंचाया जाना था। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और नशे की तस्करी में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

📍 Location: मोगा

Exit mobile version