Site icon Dainik Savera Times

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के पूर्व विद्यार्थी का कत्ल करने वाले 2 आरोपी हथियारों सहित गिरफ्तार

चंडीगढ़ : कुछ दिन पहले मोहाली के गांव भागोमाजर की सरपंच कलोनी में फायरिंग के दौरान हरियाणा के भिवानी के अनूज नामक युवक की मौत हुई थी जबकि दूसरा घायल हो गया था। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है। जिस के संबंध में एसएसपी मोहाली द्वारा आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी गई। जिसमें आरोपियों की पहचान उजवल भारद्वाज वासी हरियाणा व कर्मदीप सिंह वासी हिसार के रुप में हुई है। गिरफ्तारी के दौरान आरोपियों से 2 पिस्टल पॉइंट 32 बोर, जिंदा राउंड वह एक मोटरसाइकिल बरामद हुआ है।

Exit mobile version