Site icon Dainik Savera Times

3 महीने पहले जघन्य वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

मोहाली : खरड़ पुलिस ने 3 महीने पहले जघन्य वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी देते हुए उप कप्तान करण सिंह संधू ने बताया कि 10 अक्टूबर 2023 को सतवीर सिंह, अमनदीप कौर और अनहद सिंह उम्र करीब 2 साल को गाड़ी में डालकर नहर में फेंक दिया गया था।

जिसके बाद शिकायत मिलने पर पुलिस ने आरोपी लखवीर सिंह उर्फ ​​लक्खा और राम सरूप उर्फ ​​गुरप्रीत सिंह बंटी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने इस मामले में तुरंत करवाई करते हुए 12 अक्टूबर 2023 को लखवीर सिंह उर्फ ​​लक्खा को गिरफ्तार कर लिया लेकिन दूसरा आरोपी गिरफ्त से बाहर था।

मामले में वांछित दूसरे आरोपी राम सरूप उर्फ ​​गुरप्रीत सिंह बंटी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें बनाकर तकनीकी टीमों की मदद से आरोपियों की तलाश जारी थी और पंजाब की सीमा से सटे हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल में अलग-अलग टीमें भेजकर छापेमारी की गई। जिसके बाद पुलिस ने दूसरे आरोपी राम सरूप को हैदराबाद से 10 जनवरी को गिरफ्तार कर लिया। इसे अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा। पुलिस ने शव को क्षत-विक्षत करने के लिए नहर में फेंकी कार भी बरामद कर ली है।

Exit mobile version