Last Updated: October 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

कीरतपुर साहिब में वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आई ढाई वर्षीय बच्ची, हुई मौत

December 28, 2022

कीरतपुर साहिब में वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आई ढाई वर्षीय बच्ची, हुई मौत

कीरतपुर साहिब के निकट लोहंड पुल के नजदीक वंदे भारत ट्रेन से टकराने से एक ढाई वर्ष की बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मृतक बच्ची का नाम खुशी है जो अपने पिता के पीछे-पीछे घर से निकल गई थी। रेलवे पुलिस अधिकारी ने बताया कि खुशी के पिता विकास, एक स्ट्रीट वेंडर हैं जो रेलवे ट्रैक क्रॉस करके अपने काम पर जाते हैं। ख़ुशी के पिता को यह नहीं पता था कि बच्ची भी उनके पीछे-पीछे आ रही है। सुपरफास्ट गाड़ी होने के कारण ट्रेन की गति अधिक थी। इसकी चपेट में आकर बच्ची ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

घटना के संबंध में पता चलने पर तुरंत घरवालों ने बच्ची के शव को घटनास्थल से उठाया और गांव वासियों की मदद से रेलवे विभाग को सूचित किया गया। घटनास्थल पर पहुंचकर रेलवे विभाग की पुलिस ने बच्ची के शव को अपने कब्जे में लिया और कार्रवाई शुरू कर दी है। इसके बाद बच्ची का पोस्टमार्टम करवाकर बच्ची के शव को परिजनों के हवाले कर दिया।

पंजाब से लेकर देश-दुनिया की हर खबर के लिए Download करें दैनिक सवेरा Mobile App

For Android- https://play.google.com/store/apps/details?id=com.dainik.dainiksavera.dainiksavear

For Apple- https://apps.apple.com/in/app/dainik-savera-times/id1602225823

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें