Site icon Dainik Savera Times

कैफे में हथियार लेकर बैठे थे आरोपी, दो गिरफ्तार

Two Arrested for Violating Arms Restrictions : जालंधर। सार्वजनिक स्थानों पर हथियार लेकर जाने पर लगाए गए प्रतिबंध का उल्लंघन करने के मामले में जालंधर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अर्बन एस्टेट फेज-2 स्थित ट्रू ब्लेंड कैफे में दबिश देकर एक लाइसेंसी .45 बोर पिस्तौल बरामद की। आरोपियों के खिलाफ थाना डिवीजन नंबर-7 में BNS की धारा 223 के तहत FIR दर्ज की गई है।

ऐसे में इसी मामले में पब्लिक पलेस पर हथियार ले जाने के मामले में पुलिस द्वारा मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने लोगों से हथियार को पब्लिक पलेस में जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि कैफे में असहले को प्रमोट किया जा रहा है। अर्बन एस्टेट फेज 2 स्थित ‘ट्रू ब्लेंड कैफे’ (SCO 116-117) में अपना लाइसेंसी हथियार लेकर बैठे थे। इन आदेशों के उल्लंघन को गंभीरता से लेते हुए, थाना डिवीजन नंबर 7, जालंधर में BNS की धारा 223 के तहत FIR नंबर 301 (दिनांक 11.11.2026) दर्ज की गई।

इसी के तहत 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। गुप्त सूचना मिलने पर पुलिस ने कैफे में दबिश दी और वहीं से आरोपियों के कब्जे से हथियार बरामद किया गया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान ‘ट्रू ब्लेंड कैफे’ के मालिक लवप्रीत सिंह उर्फ ​​लव और शिवा थापर के रूप में हुई है। थाना डिवीजन नंबर 7 के इंस्पेक्टर रविंदर कुमार की देखरेख में इन नियमों का उल्लंघन करने दो आरोपियों के खिलाफ यह कार्रवाई की गई।शिवा थापर के पास से एक लाइसेंसी .45 बोर की पिस्तौल बरामद हुई।

सोशल मीडिया पर गन कल्चर को प्रमोट करने वालों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

Exit mobile version