Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

235 नशीली गोलियों सहित कार सवार दो गिरफ्तार

August 17, 2026

235 नशीली गोलियों सहित कार सवार दो गिरफ्तार

two-arrested-with-narcotic-pills : मोगा। थाना मैहना पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए लिंक रोड रौली के पास नाकाबंदी के दौरान वरुना कार सवार दो लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 235 नशीली गोलियां और दो मोबाइल फोन बरामद कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

इस संबंधी जानकारी देते हुए थाना मैहना के सहायक थानेदार नाहर सिंह ने बताया कि पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि लिंक रोड रौली के नजदीक एक वरुना कार में सवार दो व्यक्ति नशीली गोलियां लेकर जा रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने मौके पर नाकाबंदी कर संदिग्ध कार को रोककर उसमें सवार गुरदीप सिंह उर्फ गोगी पुत्र हरिंदर सिंह निवासी गांव दाता तथा हरजीत सिंह उर्फ संजू पुत्र हरबंस सिंह निवासी गांव कपूरे को काबू कर लिया।

पुलिस द्वारा दोनों की तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 235 नशीली गोलियां तथा दो मोबाइल फोन बरामद हुए। पुलिस ने बरामद सामान को कब्जे में लेकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। थाना मैहना में एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मामला दर्ज करने के बाद पुलिस द्वारा आरोपियों से पूछताछ की जा रही है, ताकि नशीली गोलियों की सप्लाई के संबंध में आगे की जानकारी हासिल की जा सके।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें